जौनपुर: डॉ.सत्यप्रकाश ने प्रधानाचार्य का पदभार किया ग्रहण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। मंगलवार को प्रधानाचार्य डॉ सत्य प्रकाश सिंह ने तिलकधारी सिंह इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद पर कार्यभार ग्रहण किया। राम निरंजन सिंह इंटर कालेज से स्थानान्तरण होने के उपरांत तिलकधारी सिंह इंटर कालेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यभार प्रबंधक सत्य प्रकाश एवं उप प्रबंधक ओम प्रकाश सिंह ने ग्रहण कराया।
कार्यभार ग्रहण के उपरांत डॉ. सत्य प्रकाश सिंह प्रधानाचार्य ने कहा कि मेरी प्राथमिकता होगी कि शिक्षण एवं अनुशासन को कायम रखा जाये जिससे कि विद्यालय की गरिमा को और ऊंचाई पर ले जाया जा सके। इसके लिए सभी लोगो का सहयोग लेकर चलूंगा। इस अवसर पर राजेश सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश सिंह, अम्बर सिंह, अम्बुज सिंह, बिनोद सिंह, दिनेश सिंह सहित सभी अध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt. |