जौनपुर: कांवरियों का पुष्पवर्षा के साथ हुआ स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। स्थानीय कस्बे में शनिवार को कावरियों का ऐतिहासिक स्वागत हुआ। यह अपने आप मे एक मिशाल बन गया है। आम आदमी इसकी खुलकर प्रसंसा कर रहा है। शनिवार को हर हर महादेव कांवरिया संघ जफराबाद के नेतृत्व में एक सौ 51 लोगो ने कांवर लेकर आदि गंगा गोमती से जल लेकर चौरा माता मंदिर होते हुए जलाभिषेक करने काशी वि·ानाथ महादेव वाराणसी के लिए रवाना हो गए। कावरियों के लिए पूरे कस्बे को सुबह ही एकदम साफ सफाई के व चूने का छिड़काव करवाकर दुरु स्त करवा दिया गया था। जफराबाद के इतिहास में आज गंगा जमुनी तहजीब का अद्भुत नजारा दिखा। नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उम्मे रहिला के प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान व सपा नेता जमाल हाशमी बाबू,रिजवान आदि मुस्लिमों ने कांवरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस कार्य से पूरे क्षेत्र के लोगों में खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे बहुत ही अच्छा बता रहे है। इसके अलावा कावरियों का नगर पंचायत कर्मियों ने भी स्वागत किया। जगह जगह कावरियों पर पुष्पवर्षा की गयी। सुरक्षा की दृष्टि से ई·ार चंद्र त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद, राजेश सिंह,गोविंद त्रिपाठी आदि लोग लगे रहे।
परमहंस आश्रम पर पहुंचे कई संत
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के यमदग्नि ऋषि की तपोस्थली जमैथा गांव में आदि गंगा गोमती के तट पर स्थित बाबा परमहंस आश्रम पर शनिवार को कई बड़े सन्तो का आगमन हुआ। काशी के बाबा बालक दास जूना अखाड़ा के सन्त बालक गिरी बाबा, भोला गिरी बाबा, निरंजनी अखाड़ा के महामंडले·ार द्वारकाधगिरी बाबा आदि सन्त अपने शिष्यों के साथ उक्त मंदिर पर पहुंच कर पूजन अर्चन किया। इन सभी सन्तो का मंदिर के पीठाधी·ार राजदास जी महाराज ने स्वागत किया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |