प्रयागराज: ट्रांसफॉर्मर जलने से रातभर अंधेरे में रहे लोग | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। कबाड़ी मार्केट, कीडगंज में 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर रविवार देर रात करीब 11 बजे जल गया। गऊघाट उपकेंद्र के अधिकारियों ने ट्राली ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की तो सोमवार भोर में चार बजे आपूर्ति बहाल हुई। कबाड़ी मार्केट के आसपास दो सौ से अधिक घरों की बिजली रविवार देर रात गुल हो गई। लोगों ने उपकेंद्र के कर्मचारियों को सूचना दी तो एक घंटे बाद वह पहुंचे। ट्रांसफॉर्मर को देखा तो पता चला कि वह जल गया है। गऊघाट उपकेंद्र के अधिकारियों ने ट्राली ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की। भोर में चार बजे आपूर्ति चालू की गई। एसडीओ अतुल वर्मा ने बताया कि ट्राली ट्रांसफॉर्मर मिलने में समय लग गया, जिस कारण तत्काल आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। उधर रानीमंडी, पानदरीबा, सदियापुर, हीवेट रोड, जानसेनगंज, मोहत्सिमगंज, मानसरोवर, मलाकराज, तिरंगा चौराहा, जीटीबी नगर, रसूलपुर, बेनीगंज समेत अन्य इलाकों में सोमवार सुबह दस बजे से शुरू हुई बिजली की आवाजाही सोमवार शाम छह बजे तक बनी रही।
![]() |
| Advt |
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

