वाराणसी: अस्सी घाट के सामने गंगा में डूबा कांवरिया, मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। अस्सी घाट के सामने सोमवार को गंगा में डूबने से कांवरिया राहुल केशरवानी (21 वर्ष) की मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ प्रयागराज से विश्वनाथ धाम में जल चढ़ाने आया था। एनडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने दो घंटे मशक्कत के बाद शव पानी से निकाला। धूमनगंज (प्रयागराज) के नीमसराय मुंडेरा निवासी राहुल केशरवानी दोस्तों के साथ कांवर यात्रा पर काशी विश्वनाथ धाम आया था। सोमवार को दर्शन-पूजन के बाद दोपहर 12 बजे के सभी अस्सी घाट पहुंचे और गंगा स्नान करने लगे।
इस दौरान राहुल गहराई में चला गया। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए शोर मचाया। नाविकों ने भी मदद की कोशिश लेकिन राहुल डूब गया। सूचना पर भेलूपुर पुलिस ने एनडीआरएफ व जल पुलिस के गोताखोरों से तलाश शुरू कराई। काफी तलाश के बाद राहुल का शव बरामद हुआ। राहुल दो भाइयों में बड़ा था। पिता पप्पू चाट की दुकान लगाते हैं। राहुल पढ़ाई के साथ पिता का दुकानदारी में हाथ बंटाता था।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |