जौनपुर: महिला ने कुएं में कूदकर दी जान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद जौनपुर। क्षेत्र के नाथुपुर गांव में मंगलवार की देर रात को पारिवारिक कलह से परेशान होकर एक 55 वर्षीय महिला ने कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। उक्त गांव निवासी मंजूर के दो पुत्र मुमताज तथा अल्ताफ है। दोनो पुत्रों व बहुओं में आये दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती है। दोनो पुत्रों तथा बहुओं का मंगलवार की रात दस बजे से झगड़ा तथा मारपीट होने लगा। इनके झगड़े से मंजूर की पत्नी लैला उर्फ दुबैशा काफी परेशान रहती थी। उस रात को जब झगड़ा शुरू हुआ तभी कहने लगी कि अगर लड़ाई झगड़ा नही बन्द हुआ तो वह कुएं में कूदकर आत्महत्या कर लेगी। माँ की धमकी को दोनो पुत्र व बहुएं अनसुना कर दी। इससे गुस्से में आकर लैला घर के पास स्थित कुएं में कूद गयी। गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगो के प्रयास से लैला को कुएं से बाहर निकलवाया। महिला को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकिसक ने लैला को मृत घोषित कर दिया।
![]() |
AD |
![]() |
Advt |