जौनपुर: आज का पौधरोपण अगली पीढ़ी के लिए तोहफा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पेड़ पौधों के बिना जीवन सम्भव नहीं है
जौनपुर। सुरक्षित पर्यावरण के संकल्प को साकार करने के लिए लायन्स क्लब द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्राथमिक विद्यालय राजेपुर व पंचायत भवन पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। फलदार व छायादार पौधे लगाये गये एंव लोगों को पौधे वितरित किया गया और संकल्प लिया गया कि पर्यावरण बचाने के लिए पौधे लगायेगे तथा पेड़ों की रक्षा करेगें। संस्थाध्यक्ष डॉ संदीप मौर्य ने लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोग पौधे खूब लगाये क्योंकि पेड़ों से हमें आक्सीजन मिलती है और पेड़ पर्यावरण संतुलित रखते हैं। सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने कहा कि पेड़-पौधों के कारण आज मनुष्य जीवित है। यदि पेड़-पौधे नहीं होंगे तो मनुष्य का जीवन संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जो पौधारोपण किया जा रहा है, वह हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए तोहफा होगा, क्योंकि ये पेड़ पौधे बड़े होकर सदियों तक सभी को जीवन के रूप में ऑक्सीजन देते रहेंगे। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ ए.ए. जाफरी ने कहा कि इन दिनों पर्यावरण प्रदूषण को रोकने के लिए कई प्रयास किए जा रहे हैं। वातावरण में फैल रहे इस जहर को रोकने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि अधिक संख्या में पौधे रोपित किए जाएं। पेड़- पौधों के अंधाधुंध दोहन से यह स्थिति बनी है। उन्होंने सभी से पौधे लगाने व उनका संरक्षण किए जाने की अपील की। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव ज़ीहशम मुफ्ती, कोषाध्यक्ष डॉ संजीव कुमार मौर्य, प्रभाकर उपाध्याय, डॉ कर्नल पटेल, राधेश्याम मिश्र, डॉ चन्द्रभान, डॉ जितेंद्र कुमार, डॉ ज़ोया, डॉ सरिता व आलोक कुमार सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
![]() |
| AD |
![]() |
| Advt |


%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)