नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। सिकरारा ब्लॉक के अंतर्गत अलीगंज कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में संस्था माँ मूर्ति ग्रुप ऑफ प्लांटेशन व कंपोजिट विद्यालय अलीगंज के संयुक्त तत्वाधान में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें 20 कदम, दो अशोक के व अन्य कई पौधों का मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल व विशिष्ट अथिति खण्ड शिक्षाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह उपस्थिति में विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। शुभारम्भ मुख्य अतिथ गोरखनाथ पटेल एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह द्वारा कदम व अशोक के पौधे लगाकर शुभारंभ किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थाध्यक्ष शैलेन्द्र निषाद, ग्राम प्रधान शिवधारी यादव, कमलेश कुमार मिश्र, जगमेंद्र निषाद, राजेंद्र सिंह ''डाटा"" सहित विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएँ एवं अतिथिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का सम्मान व आभार प्रधानाचार्य गीता सिंह ने किया।
 |
AD |
 |
AD |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg) |
Advt
|