नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक जौनपुर। बजरंग नगर बाजार में व्यापारियों की एक बैठक शिवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता व उद्दोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिला संगठन मंत्री अब्दुल हक अंसारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में बजरंगनगर बाजार के व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से चयन किया गया। जिसमें बजरंग नगर व्यापार मंडल का डा.नरसिंह बहादुर सिंह को अध्यक्ष, प्रवीण कुमार सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रामनरायन सिंह को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, अरु ण कुमार सिंह को महामंत्री, महेंद्र प्रताप सिंह, विनोद सेठ, सहातिम वि·ाकर्मा, कादिर शेख, पवन कुमार वर्मा व विनोद कुमार सिंह को मंत्री, शीतलदान सिंह,अतेन्द्र सिंह,अजय सिंह, दिनेश जायसवाल,रफीक शेख, निलेश कुमार सिंह व सुबाष सिंह को संगठन मंत्री, संजय जायसवाल उर्फ बच्चे लाल को कोषाध्यक्ष, विजय कुमार यादव को आय व्यय निरीक्षक, शीलेन्द्र सिंह को विधिक सलाहकार, रमेश कुमार मोदनवाल को सूचना व प्रसारण मंत्री, आनन्द कुमार को मीडिया प्रभारी पद पर चयन किया गया। इसके अलावा रामनयन सिंह, राम सम्हार सिंह, प्रह्लाद सिंह, दिनेश कुमार सिंह , रामचंदर सिंह व वीरेंद्र सिंह को संरक्षक मंडल में रखा गया। साथ ही 37 लोगों को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया।
 |
AD |
 |
AD |
 |
AD
|