प्रयागराज: शैक्षिक-सामाजिक जीवन को बेहतर बना रहा एबीवीपी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् इलाहाबाद विश्वविद्यालय इकाई व प्रयाग विभाग की ओर से रविवार को मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में संगठन का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् ने अपने स्थापना काल से ही समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने और समस्या के निवारण के लिए काम किया है। ऐसे राष्ट्रवादी छात्र संगठन की ही देन है कि आज भारत पुनः सम्पूर्ण विश्व में अपनी छवि विश्वगुरु के रूप में स्थापित कर रहा है।
संगोष्ठी में काफी संख्या में पूर्व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने एक-दूसरे को संगठन के 75 वर्षों की यात्रा की बधाई दी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद् काशी प्रांत के प्रांत मंत्री अतेंद्र सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शिवम सिंह, प्रांत संगठन मंत्री अभिलाष मिश्र, इविवि इकाई के मंत्री आलोक त्रिपाठी, प्रयाग महानगर की अध्यक्ष आभा त्रिपाठी, महानगर मंत्री सत्यम सिंह, इविवि विभाग व प्रयाग विभाग के विभाग संगठन मंत्री प्रभाकर तिवारी उपस्थित रहे।
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

