प्रयागराज: श्रद्धा, उल्लास से मनाया गया वर्षायोग महोत्सव | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
प्रयागराज। जीरो रोड स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को पावन वर्षायोग महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर जैन मुनि पावन सागर और सुभद्र सागर के निमित्त चांदी के कलश की स्थापना की गई। कलश स्थापना पं. सुनील जैन सागर और पं. शैलेन्द्र जैन कटनी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ किया गया। चातुर्मास कलश स्थापना में पहला कलश समीर जैन, दूसरा आनंद जैन, तीसरा दिनेश जैन की ओर से किया गया। साथ ही 51 अन्य कलश जैन समाज के सदस्यों की ओर से स्थापित किया गया। सभी कलश जैन मुनि पावन सागर और सुभद्र सागर के कक्ष में स्थापित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण अनूप चंद्र जैन परिवार की ओर से किया गया। जैन धर्म की महिला मंडली ने संगीतमय मंगलाचरण की प्रस्तुति की। अभिलाष जैन ने भक्ति गीत प्रस्तुत कर भावविभोर कर दिया। राजीव जैन, विकास जैन, अमित जैन, राजेश जैन, अखिलेश चंद्र जैन, बॉबी जैन, निर्मल जैन, पार्षद कुसुमलता यादव, नेम यादव आदि की उपस्थिति रही।
![]() |
| Advt |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
