नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकला जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सरपतहां पुलिस को कामयाबी मिली है। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सुनील कुमार के साथ हेडकांस्टेबल लालधर यादव व छट्ठू यादव अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास मौजूद थे। मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में पाक्सो एक्ट के तहत निरु द्ध अभियुक्त क्षेत्र के अरसिया मोड़ के पास मौजूद हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने वाञ्छित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी गिरफ्तार अभियुक्त प्रशान्त कुमार पुत्र नींबूलाल के खिलाफ थाना सरपतहां में मु.अ.सं.224/2023 धारा 354 ए (2) व 7/8पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|
0 टिप्पणियाँ