जौनपुर: नहर में बह रहे मवेशियों के शव को पुलिस ने कराया दफन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खुटहन जौनपुर। गोसाईंपुर व तिसौली गांव में शारदा सहायक नहर में बह रहे पांच मवेशियों के शव को शनिवार को पुलिस ने पानी से बाहर निकलवा कर जेसीबी की सहायता से मिट्टी में दफन करवा दिया। शव से उठ रही दुर्गंध से कयास लगाए जा रहे हैं कि वह दो से तीन दिन पुराना है। शनिवार की सुबह गोसार्इं पुर गांव की नहर में तीन मवेशी का शव बहता दिखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। तभी सूचना मिली की तिसौली गांव की नहर में भी एक दो मवेशी का शव बह रहा है। वहां भी पुलिस टीम पहुंच कर शव पानी से बाहर निकलवा कर जेसीबी से गड्ढा खोद सभी शवों को दफन करवा दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent