जौनपुर: विषैले जंतु के काटने से किशोर की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के लसडा खुर्द के किशोर की जहरीले जंतु के काटने से हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोगों ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार समीपस्थ जनपद आजमगढ़ के लसडा खुर्द देवापुर गांव निवासी आजाद (10) पुत्र जयप्रकाश सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेलते समय जहरीला जंतु के काटने से हालत गंभीर हो गई। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने झाड़ फूंक दिन भर कराया। हालत न सुधरने पर परिवार के लोगों ने उपचार के लिए शाहगंज पुरु ष अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान किशोर को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent