जौनपुर: घनश्याम बने सपा से जफराबाद विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
धर्मापुर जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक के किरतापुर गांव निवासी एवं मां कलावती इंटर कालेज सेवईनाला के प्रबंधक घनश्याम यादव को सपा का जफराबाद विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने की है। घनश्याम यादव को विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। सपा के प्रधान विनोद यादव, अखिलेश यादव, बड़ेलाल यादव, तौफीक अहमद, श्यामबिहारी यादव, अजय प्रजापति, दिनेश कुमार डीके, रामा यादव, ऋषि यादव, नितेश यादव अन्य ने बधाई दी है।
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent