जौनपुर: आम जनमानस के जीवन को सुगम बनाना संस्था का उद्देश्य:सुजीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
रोटरी क्लब का 59 वां शपथग्रहण समारोह संपन्न
जौनपुर। रोटरी क्लब द्वारा वर्ष 2023- 24 के लिए अध्यक्ष व नयी कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर के एक होटल में किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित संस्थाध्यक्ष सूजीत अग्रहरि को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के के श्रीवास्तव द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य एवं विशिष्ट अतिथि डॉ राम सूरत मौर्य की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कराया गया। इस अवसर पर नवीन सदस्यों का शपथ संस्था अध्यक्ष द्वारा कराया गया। संस्था से जुड़ने वाले सदस्य दुर्गेश सिंह,डॉ. ऋषभ, मनोज अग्रहरी,मिथिलेश गुप्ता,अंजू अग्रहरी है। इस अवसर पर संस्थाध्यक्ष सूजीत अग्रहरि ने कहा कि रोटरी अंतरराष्ट्रीय पटल पर आम जनमानस के जीवन को सुगम बनाने हेतु कार्यरत है और उसी अंतरराष्ट्रीय संस्था का हिस्सा होने के नाते रोटरी क्लब भी आम जनमानस की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने वर्ष 2023-24 के लिए चुने गए कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया जिसमें मुख्य तौर पर मातृत्व व शिशु कल्याण से संबंधित नि:शुल्क कार्यशाला तथा लिवर के मरीजों के लिए नि:शुल्क जांच पर कार्य करने की योजना बताई। संचालन पूर्व अध्यक्ष केके मिश्र तथा विशाल गुप्ता ने किया। संस्था के सचिव विवेक सेठी ने धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय ने किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्र, संजय जायसवाल, चयनित अध्यक्ष श्याम वर्मा, जैनुल आबदीन, पूर्व अध्यक्ष नवीन सिंह, डॉ. बृजेश कनौजिया,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार साहू, डॉ अजय पांडेय, कपिल एलगुप्ता, दिलीप शुक्ला, गीतांजलि अध्यक्ष ब्राहमेश शुक्ला, अमित श्रीवास्तव, नारायण चौरसिया, अजय गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, राजेश गुप्ता, घनश्याम साहू, स्वतंत्र साहू, संजय गुप्ता, मनीष गुप्ता, रविंद्र नाथ सिंह, अनिल मौर्य,सहित तमाम स्वयंसेवी संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |