जौनपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सुइथाकलां जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सुकर्णाकला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत होने की घटना प्रकाश में आई है,जबकि परिजनों ने मौत का कारण सर्पदंश बताया है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी अरविन्द उपाध्याय की पत्नी संतोषी (30) घर में घरेलू कार्य के दौरान सर्पदंश की शिकार हो गई। परिजनों द्वारा पहले झाड़ फूंक कराया गया, फिर उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया,जहां चिकित्सक द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका का पति संविदा पर बतौर लाइनमैन परिवार का भरण-पोषण करता है। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। मामले में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या सर्पदंश से विवाहिता की मौत प्रतीत होती है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt |