मुम्बई: के. सी. काॅलेज के हिंदी विभाग को देश में चौथा स्थान | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुम्बई। के. सी. काॅलेज, चर्चगेट, मुंबई के हिंदी-विभाग को इंडिया टुडे के सर्वेक्षण में पूरे देश में चौथा स्थान मिला है। इस सर्वे में अध्यापन, पाठ्यक्रम से इतर गतिविधियां, विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, पूर्व विद्यार्थियों की स्थिति और उनका विभाग से संबंध आदि को केंद्र में रखा गया था। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कॉलेज की प्राचार्य डॉ. तेजश्री शानबाग ने कहा कि कुलपति डॉ. हेमलता बागला के नेतृत्व में हमारा कॉलेज सतत रूप से बेहतरीन परिणाम दे रहा है। हिंदी-विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान मिलना बेहद खुशी की बात है। हमारे कॉलेज के हिंदी-विभाग का अपना एक गौरवशाली इतिहास है। डॉ. प्रभात विभाग के पहले विभागाध्यक्ष थे, जो मुंबई विश्वविद्यालय, हिंदी -विभाग की स्थापना पर विश्वविद्यालय चले गए। सूफी साहित्य के मर्मज्ञ डॉ. शिवसहाय पाठक, डॉ. विनोद गोदरे, डॉ. प्रेमशंकर शुक्ल, डॉ. मंजुला देसाई ने विभाग को आगे बढ़ाया। डॉ. शीतला प्रसाद दुबे ने अपने कार्यकाल में विभाग को नयी ऊंचाई प्रदान की और स्नातकोत्तर कक्षाओं के साथ शोध केंद्र स्थापित किया। उनके निर्देशन में 26 शोधकर्ताओं को डाक्टरेट और 35 को एम. फिल. की उपाधि प्राप्त हुई। विभाग के विद्यार्थी शिक्षा, पत्रकारिता, राजभाषा, मीडिया, फिल्म आदि क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं। वर्तमान में प्राध्यापक के रूप में कार्यरत डॉ. अजीत कुमार राय और डॉ. सुधीर चौबे इसी विभाग के विद्यार्थी रहे हैं। इनके अलावा विभाग से निकले 1 दर्जन विद्यार्थी विभिन्न कॉलेजों में प्राध्यापक, 30 के आसपास स्कूलों में शिक्षक तथा 50 के लगभग विद्यार्थी विभिन्न मीडिया संस्थानों एवं राजभाषा विभागों में सेवारत हैं।
%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)