जौनपुर: अंतर्राष्ट्रीय जहाज और बंदरगाह की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर बैठक संपन्न | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जहाज पर यात्रा करना मज़ेदार हो सकता है ,लेकिन यह उतना ही खतरनाक भी है। समुद्री दुर्घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं और यदि उचित सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन किया जाए तो इन्हें टाला जा सकता है। आर एस दुबे सेन्ट्रल एकेडमी, तिलवारी, जौनपुर के ग्राउंड पर मर्चेंट नेवी से जुड़े लोगों के संदर्भ में आयोजित बैठक में बोलते हुए मुख्य अतिथि नेशनल यूनियन सीफेरर्स ऑफ इंडिया के नार्थ जोन के कोऑर्डिनेटर विजय यादव ने उपरोक्त बातें कही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रकाश सेठ ने कहा कि पानी पर यात्रा करते समय खतरों और चोटों को कम करने के लिए उचित सावधानी बरतनी चाहिए उन्होंने कहा मर्चेंट नेवी से संबंधित सभी समस्याओं के समाधान हेतु हमारा ऑर्गेनाइजेशन कृत संकल्पित हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ सुभाष चंद्र पांडेय ने किया, संजय दुबे, वीरेंद्र मिश्रा,रामलाल पाठक, शैलेंद्र तिवारी, अजय सिंह,रामनारायण दुबे, पंकज तिवारी, सभापति दुबे, अरविंद दुबे, राजन सिंह, दीपक मिश्रा, आदि मर्चेंट नेवी से संबंधित लोग उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक सुभाष चंद्र दुबे ने किया।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)