मुंबई: बीएमसी शिक्षक हरिगोविंद सिंह की सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न| #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। बृहन्मुंबई मनपा शिक्षण विभाग में अपनी 31 वर्षों की लंबी सेवा के बाद पुष्पा पार्क मनपा शाला के वरिष्ठ शिक्षक हरिगोविंद सिंह सेवानिवृत्त हो गए। मनपा शाला सभागृह में इस उपलक्ष में एक भव्य सेवा साफल्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा जगत की कई नामी गिरामी हस्तियां उपस्थित थीं।
वक्ताओं में प्रोफेसर मनोज सिंह, प्रिंसिपल महेश सिंह, स्वीटी पाटिल, रजनी शर्मा, सुनिता मंडोवरा, अवधेश सिंह, सुनील सिंह, आर. बी. सिंह, शिक्षा निरीक्षक रामराज पाल, महेन्द्र पासी, ईश्वर देव पाल, ब्रम्हदेव मिश्र (शिक्षक नेता), अजय सिंह, पुरुषोत्तम चौबे, अशोक पाल, रामआश्रय विश्वकर्मा तथा राष्ट्रीय हास्य कवि सुरेश मिश्र ने गौरवमूर्ति के कार्यो व शिक्षा जगत मे दिए गए योगदान को उद्धृत किया।
शरद सिंह (शिक्षक नेता) व राजेश सिंह तथा उदय सोनपेटकर ने मंच संचालन व हृदयस्पर्शी संगीत से सबका मन मोह लिया। उपस्थित शिक्षकों, अधिकारियो व स्नेहिजनों ने हरिगोविन्द सिंह के भावी जीवन हेतु कुशल अधिवक्ता के रूप में आगे स्थापित होने की शुभकामनायें दी।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |