दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्रोफेसर गिफ्तार | #NayaSaveraNetwork



नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है।  पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी।

उन्होंने कहा, 'महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।' इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया।

उन्होंने बताया कि विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है।


*यूपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन केराकत जौनपुर के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*पूर्वांचल के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविन्द सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें