मुंबई: मालाड में पेड़ की टहनी गिरने से महिला की मौत, दो जख्मी | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- मानसून में पेड़ की चपेट में आने से चौथी मौत
मुंबई। पिछले चार दिनों से मुंबई में बारिश का जोर कम हुआ है। इसके बावजूद दुर्घटना घटने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मलाड में पेड़ की टहनी गिरने की चपेट में आई एक वृध महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग जख्मी हो गए जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे जामुन के पेड़ की एक टहनी गिर गई। जिसकी चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल शिंदाबाई अहिरे (70) की भाभा अस्पताल में मौत हो गई।
जबकि रेखाबाई सोनावने (46) और रूद्र सोनावाने (3) को मामूली चोट आई है। इन्हें जीवन ज्योति हॉस्पिटल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। मूलरूप से नासिक की रहने वाली शिंदाबाई अहिरे अपने बेटे के साथ मलाड में रह रही थी। मंगलवार की दोपहर वह अपनी बहू के साथ पास के अस्पताल में अपने किसी रिश्तेदार से मिलने जा रही थी। उसी दौरान यह दुर्घटना घटी उस वक्त उनका तीन साल का पोता भी साथ में था। जिसके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। मनपा प्रशासन का कहना है कि जिस पेड़ की शाखा गिरी वह एक निजी परिसर में स्थित है। बता दें कि इससे पहले जून महीने में मालाड निवासी कौशल दोशी की मौत भी एक पेड़ की चपेट में आने से हुई थी। उसके बाद गोरेगांव में प्रेमलाल निर्मल और भायखला में रहमान खान की मृत्यु भी पेड़ की चपेट में आने से हो चुकी है।
![]() |
| Advt |
![]() |
| Advt |

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)