मुंबई: उपमुख्यमंत्री के हाथों निर्भया स्क्वायड का उद्घाटन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को निर्भया स्क्वाड वाहनों का उद्घाटन किया। इस उद्घाटन के बाद अब निर्भया टीम में 40 चार पहिया और 184 दोपहिया वाहन शामिल हो गए हैं। निर्भया स्क्वाड उद्घाटन कार्यक्रम में मुंबई शहर के पालक मंत्री दीपक केसरकर, मुंबई उपनगर पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा, सहकार मंत्री अतुल सावे, अतिरिक्त मुख्य सचिव सुजाता सौनिक, पुलिस आयुक्त विवेक फणसळकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा, निर्भया टीम त्वरित प्रतिक्रिया टीम की अवधारणा के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत क्षमता से काम कर रही है।