जौनपुर: जल संरक्षण वर्तमान समय की मांग:अनुज झा | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जल शक्ति अभियान के तहत "कैच द रेन" के तहत हुई बैठक

जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल शक्ति अभियान के तहत ""कैच द रेन"" (वर्षा के प्रत्येक बूंदों का संरक्षण) के संबंध में बैठक संपन्न हुई। कैच द रेन अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्षा ऋतु में वर्षा के प्रत्येक बूंदों के संरक्षण के प्रति आम जनमानस को जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने वन विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि समन्वय स्थापित कर एकीकृत कार्ययोजना बनाकर जल संरक्षण की दिशा में कार्य करें, उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण समय की मांग है अत: समस्त विभाग स्वयं के स्तर से शिक्षा, संचार सहित अन्य माध्यमों से जल शक्ति अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करें। अमृत सरोवर की प्रगति पर चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत सरोवर से संबंधित अवशेष कार्य तीव्र गति से पूर्ण करें और जल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें जिससे शासन की मंशा के अनुरूप जलशक्ति अभियान को साकार रूप दिया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सार्इं तेजा सीलम, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें