जौनपुर: टैबलेट वितरण समारोह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
- टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के खिले चेहरे
जलालपुर। स्थानीय क्षेत्र के जंगी महाविद्यालय असबरनपुर त्रिलोचन में सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना टेबलेट वितरण पर विद्यालय प्रांगण मे मंगलवार के दिन एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिया सरोज अधिवक्ता हाईकोर्ट इलाहाबाद विशिष्ट अतिथि धनंजय सरोज नोडल अधिकारी विनोद यादव तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य मीता राम पाल ने किया।
छात्रो के टैबलेट वितरण के अंतर्गत 202 छात्र छात्राओं को टेबलेट वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि टैबलेट से छात्रो मे पढ़ने मे रुचि तथा उनके ज्ञान मे बृध्दि के आलावा विज्ञानिक प्रतिभा का विकाश होगा। टैबलेट पाकर छात्रो छात्राओं के चेहरे खिल गये। कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति केराकत विधायक एवं पूर्व सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज ने आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ धर्मेंद्र मौर्या, डाँ सूबेदार वर्मा, छेदीलाल सरोज, रविकेश मौर्या, सुमन्त प्रजापति, सविता धनशीला यादव आरती, नीलम यादव हिमांशु, दिलीप सरोज, प्रेम प्रकाश यादव के आलावा विद्यालय के समस्थ अध्यापक कर्मचारी छात्र छात्राए एवं अभिभावक के आलावा सैकड़ो की संख्या लोग उपस्थित रहे। मंच का संचालन धर्मसेन सरोज ने किया।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |