अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना 'हम ना जाइब देवघर' रिलीज | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

मुंबई। भोजपुरी की सुपर हॉट अभिनेत्री और लाजवाब सिंगर अक्षरा सिंह का सावन स्पेशल गाना "हम ना जाइब देवघर" आज रिलीज हो गया है। यह गाना उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है, जो अब लोगों के बीच वायरल होना शुरू हो गया है। यह अक्षरा सिंह का बाबा भोलेनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास को दर्शाने वाला गाना है, जो अक्षरा सिंह ने बड़ी शिद्दत से बनाया है। गाने को अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है और यह बाबा भोलेनाथ के श्रद्धालुओं के बीच भी खूब पसंद किया जा रहा है।

 

अक्षरा सिंह ने कहा कि सावन, बाबा भोलेनाथ और भोजपुरी संगीत का अटूट रिश्ता शुरु से रहा है। हर साल सावन के महीने में बाबा की महिमा से भरपूर गाने रिलीज होते हैं। मैंने भी कई गाने गाए हैं। यह गाना भी उसी सीरीज में है। अक्षरा ने कहा कि "हम ना जाइब देवघर" एक बेहतरीन गाना है। सावन में चारों ओर शिव के जयकारों की गूंज है। प्रकृति और समस्त संसार शिव भक्ति में डूबा है। ऐसे में इस गाने से आप भी शिव जी को प्रसन्न कर सकते हैं। अक्षरा ने कहा कि आप हमारे गाने को सुनिए और इसे चार्ट बस्टर बना दीजिए। यह आपका ही गाना है।  गौरतलब है कि गाना "हम ना जाइब देवघर" को अक्षरा सिंह और विनय तिवारी ने अपनी मधुर आवाज दी, गीतकार मनोज मतलबी, संगीतकार शिशिर पांडेय, निर्देशक रवि पंडित, पीआरओ रंजन सिन्हा हैं।


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जनपदीय संगठन मंत्री संतोष सिंह बघेल की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD


*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मड़ियाहूं ब्लॉक के अध्यक्ष विशाल सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवें स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें