जौनपुर: साइबर ठगी के शिकार महिला व युवक के रूपये मिले वापस | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
कोतवाली पुलिस व साइबर टीम ने खाते में लौटवाई रकम
शाहगंज जौनपुर। साइबर जालसाजों के चंगुल में फंसे महिला व युवक का ठगी किया गया 57950 हजार रु पया कोतवाली पुलिस व साइबर सेल टीम की सक्रियता से दोनों पीड़ित के खाते में वापस आया तो भुक्तभोगी ने पुलिस का आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद सऊद का 9 जुलाई उनके अकाउंट से आनलाइन 20 हजार रु पये कट गए थे। जिसकी शिकायत साइबर हेल्प शाहगंज कम्प्यूटर आपरेटर नीरज शर्मा को दिया। तत्परता से छानबीन कर 24 घंटे में कम्प्यूटर आपरेटर साइबर सेल ने अकाउंट में रकम वापस कराया। इसी प्रकार जनपद के भरता राजगढ़ निवासी सरस्वती देवी पत्नी राजेंद्र प्रसाद का 4 जुलाई को उनके अकाउंट से आनलाइन ठगी का शिकार हो गई थी। जिसकी गहनता से जांच कर 6 जुलाई को 37950 रु पये साइबर सेल आपरेटर नीरज कुमार शर्मा ने वापस कराया। पैसा वापस पाकर भुक्तभोगी ने साइबर सेल कम्प्यूटर आपरेटर का शुक्रिया अदा किया। इस संबंध में नीरज कुमार शर्मा का कहना है कि अगर किसी का आनलाइन फ्राड हुआ तो 24 घंटे के अन्दर कम्पलेन दर्ज कराए। अगर किसी कारण वश नहीं मुकदमा दर्ज करा पाया तो आनलाइन साइबर क्राइम गवर्नमेंट बेबसाइट पर जाकर कम्पलेन दर्ज कराकर अपना पैसा वापस पा सकता है।
![]() |
Advt. |