जौनपुर: सड़क दुर्घटना में युवक घायल | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
शाहगंज जौनपुर। क्षेत्र के बरऊद बाजार से सामान लेकर घर जाते समय मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार सरपतहां थाना क्षेत्र के बरऊद गांव निवासी राजकुमार (20) पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार की देर शाम घर का सामना उक्त बाजार से लेकर बाइक से घर जा रहा था। बरऊद बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |