जौनपुर: जनता को सरकारी सेवाओं में किसी प्रकार की असुविधा न हो:सीमा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
डाक बंगले पर हुए जनता दर्शन कार्यक्रम में सांसद ने सुनी फरियाद
मछलीशहर जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने स्थानीय डाक बंगले पर आज वृहद जनता दशर््ान कार्यक्रम रखा था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी फिरयाद लेकर पहुंचे। अधिकांश फरियादियों की समस्या राजस्व और विद्युत विभाग से संबंधित थी। मोहल्ला पुरानी बाजार के सभासद प्रिंस गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों लोगों ने बताया कि बीते 4 दिनों से सिन्हा रोड पर लगा 400 केवी का ट्रांसफार्मर जल गया है। जानकारी होने पर सांसद सीमा द्विवेदी ने तत्काल पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी से दूरभाष पर वार्ता की और सिन्हा रोड के लिए अतिरिक्त ढाई सौ केवी का ट्रांसफार्मर सैंक्शन करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार ग्राम बोडेपुर निवासी राम मूरत पांडे, बरईपार निवासी आलोक कुमार मौर्य ,सुल्तानपुर निवासी भगवंतलाल सरायमलिक गददो निवासी राहुल मिश्रा बंगालीपुर निवासी कर्म राज शर्मा, उदपुर घाटमपुर निवासी प्रदीप कुमार गुप्ता गोठवा निवासी रमेश चंद्र यादव आदि सैकड़ों लोगों ने सांसद सीमा द्विवेदी के समक्ष अपनी फिरयाद रखी। सांसद ने एक भी फरियादी को निराश नहीं किया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा तय करते हुए कार्य के निस्तारण का निर्देश दिया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया, अधिशासी अभियंता विद्युत रामानंद मिश्रा कोतवाल केके चौबे के अलावा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अनुराग सिन्हा, डॉक्टर सुधाकर गुप्ता,हरिओम गुप्ता, डॉ. केवला प्रसाद वि·ाकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |