जौनपुर: नीरज को पुन:अध्यक्ष बनाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में हर्ष | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
केराकत जौनपुर। सपा कार्यकर्ताओं ने नीरज पहलवान को पुन: केराकत विधानसभा का अध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दिया है। विधायक तुफानी सरोज ने नीरज पहलवान को पुन: अध्यक्ष बनाए जाने के पार्टी नेतृत्व के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इस फैसले से संगठन को और मजबूती मिलेगी। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने बैठक कर नीरज पहलवान को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कहा कि नीरज पहलवान ने जिस ईमानदारी, जिम्मेदारी व वफादारी के साथ पार्टी संगठन को मजबूत किया है। आज उसी का प्रतिफल है कि सपा मुखिया के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पुन: नीरज पहलवान को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंप कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया है। वहीं कार्यकर्ताओं ने नीरज पहलवान का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर फूलचंद यादव, सत्यनारायण यादव, महेंद्र प्रताप, विजय दत्त मौर्य, पंधारी यादव,सुरेश यादव, शमशेर,भगौती सरोज, इरशाद अहमद एवं जिले के वरिष्ठ नेतागण भी नीरज पहलवान को बधाई देने में शामिल रहे। नीरज पहलवान ने सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कार्यकर्ता हमारे संघर्ष के साथी हैं आप सभी के बल पर हम बड़ी से बड़ी जंग जीतने की ताकत रखते हैं। अंत में उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौपी है उसके लिए कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |