मौसम में सुधार होने पर पहलगाम से फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
पहलगाम। जम्मू में बारिश के कारण पिछले तीन दिनों से अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। वहीं अब अमरनाथ श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तीन दिन यात्रा स्थगित होने के कारण आज फिर से यात्रा को शुरू किया गया है। मौसम में सुधार के बाद तीन दिन बाद आज जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा पहलगाम की ओर से फिर से शुरू हो गई है। पंजतरणी और शेषनाग शिविरों से तीन दिन रुकने के बाद अमरनाथ यात्रा को फिर से शुरू किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि मौसम में सुधार होने के कारण प्रशासन ने यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया। वहीं पहले लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई, जिससे हजारों तीर्थयात्री जम्मू और गुफा मंदिर के रास्ते में विभिन्न स्थानों पर फंस गए थे।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने तीर्थयात्रियों को आश्वासन दिया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उनसे अनुरोध किया कि वे घबराएं नहीं और समय-समय पर अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। गुरुवार रात से जम्मू-कश्मीर के बड़े हिस्से में भारी बारिश हो रही है, जबकि महागुन टॉप और अमरनाथ गुफा मंदिर के आसपास के इलाकों सहित कई ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है। कुछ स्थानों पर जुलाई में 24 घंटे की अवधि में रिकॉर्ड बारिश देखी गई। खराब मौसम के कारण यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से दूसरे दिन भी निलंबित रही थी। इस बीच खराब मौसम के कारण चल रही तीर्थयात्रा स्थगित होने के कारण लगभग 6,000 अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्री रामबन में फंसे हुए हैं।
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
विज्ञापन |
![]() |
Advt |