जौनपुर: ब्लॉक स्तरीय किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
खरीफ फसलों के बारे में दी गई जानकारी
मुफ्तीगंज जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक परिसर में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार द्वारा चलाये जा रहे किसान जागरूकता अभियान अंतर्गत खण्ड स्तरीय खरीफ किसान मेला/किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे सब मिशन एग्रीकल्चर आत्मा योजना अंतर्गत विकास खण्ड स्तरीय खरीफ गोष्ठी का संचालन राम भरोस राजभर, सहायक विकास अधिकारी ने किया। संगोष्ठी में जिले से शिवानन्द मौर्य, विषय वस्तु विशेषज्ञ रहे। पीयूष कांत मौर्य जेई कृषि ने खरीफ की समस्त फसलों के बारे में विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम आशीष यादव,राम विकास सिंह,सूरज लाल,अजय शंकर,एवं उपस्थित किसानों में राम किसुन,रमेश,राम नरेन सिंह, दिनेश चंद्र पाठक,अरविंद राय आदि लोग रहे। संगोष्ठी में जानकारी के अभाव में किसानों की संख्या में बहुत ही कम रही।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |