जौनपुर: युवा यादव महासभा ने एमएलसी का किया स्वागत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति की बैठक में शामिल होने जा रहे सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा व लालबिहारी यादव का युवा यादव महासभा द्वारा नई गंज स्थित कार्यालय में माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान एमएलसी एवम सामाजिक सद्भाव समिति के चेयरमैन सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि अधिकारियों के रवैए उनके द्वारा आम जनता की समस्या के निस्तारण की समीक्षा की जाएगी जो भी अधिकारी लापरवाह मिलेगा उसके ऊपर प्रशासनिक कार्यवाही का अनुमोदन किया जाएगा। स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा यादव महासभा जिला अध्यक्ष कमलेश यादव,वेद प्रकाश यादव,डाक्टर शिव नारायण यादव ,उमा यादव,धर्मेंद्र यादव,ज्ञान प्रकाश यादव,प्रेम यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |
Tags:
Daily News
Jaunpur
Jaunpur Live
Jaunpur Live News
jaunpur news
Jaunpur Update
Local News
recent