जौनपुर: नये भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में जुटी पार्टी | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: नये भाजपा जिलाध्यक्ष की नियुक्ति प्रक्रिया में जुटी पार्टी  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

वरिष्ठ नेताओं को चयन की सौंपी गई जिम्मेदारी,प्रवेक्षक नियुक्त

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नये जिलाध्यक्ष के चयन के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को वे इस चुनाव के लिए नामित पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व पूर्व जनप्रतिनिधियों से एक एक करके बातचीत करेगंे तथा सभी से जिलाध्यक्ष के लिए उपयुक्त तीन-तीन नेताओं का नाम लेगें। नये जिलाध्यक्ष का चयन 25 जुलाई तक होने की सम्भावना जतायी जा रही है तथा पूरे संगठन का विस्तार 31 अगस्त कर दिया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी काफी गम्भीर है। जिसके कारण नये संगठन के गठन के लिए भाजपा फूंक-फूंककर कदम उठा रही है। कर्मठ व योग्य जिलाध्यक्ष के चयन के लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। बुधवार को वे इस चुनाव के लिए नामित किये गये पूर्व जिलाध्यक्ष हरिशचंद्र सिंह, ई·ादेव सिंह,सुशील उपाध्याय, नगर विधायक व मंत्री गिरीश चंद्र यादव , विधायक रमेश मिश्रा, एमएलसी ब्राजेश सिंह प्रिंसू, एमएलसी विद्यासागर सोनकर,राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, पूर्व विधायक सुरेन्द्रप्रताप सिंह और बांकेलाल सोनकर से अलग अलग बातचीत करेगें तथा सभी से जिलाध्यक्ष के लिए तीन-तीन नाम लेगें। इन्ही नामों में से उपयुक्त किसी को जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा। इसकी घोषणा 25 जुलाई तक होने की उम्मीद जतायी जा रही है तथा जिला संगठन सहित सभी फ्रंटल संगठनों का गठन 31 अगस्त कर दिया जायेगा। पार्टी सूत्रो के अनुसार इस बार जिलाध्यक्ष पिछड़ी जाति से बनाया जायेगा। पिछले तीन कार्यकाल में कायस्थ, ब्रााहमण और क्षत्रिय वर्ग को यह जिम्मेदारी दी जा चुकी है। 

*पूर्वांचल का सर्वश्रेष्ठ प्रतिष्ठान - गहना कोठी भगेलू राम रामजी सेठ | आपकी सुंदरता में लगाए चार चांद | प्रत्येक 10 ​हजार तक की खरीद पर पाएं लकी ड्रा कूपन | विवे​क सेठ मोनू | हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा जौनपुर | 9984991000, 9792991000, 9984361313 | सद्भावना पुल रोड नखास ओलंदगंज जौनपुर | 9838545608, 7355037762, 8317077790 | Naya Savera Network*
Advt.


*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


नया सबेरा का चैनल JOIN करें