जौनपुर: भाजपा के दो नेताओं के बीच छिड़ी जंग | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

एक दूसरे के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

केराकत जौनपुर। भाजपा मंडल अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बीच छिड़ी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पाण्डेय ने पार्टी के उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के खिलाफ गाली गलोज व जान से मारने की धमकी की धारा 504व 506 आई पीसी के तहत केराकत कोतवाली में दर्ज कराया है, वहीं प्रदीप कुमार सिंह ने भी अध्यक्ष संजय पाण्डेय के विरु द्ध गाली गलोज देने व धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। इन दोनों भाजपा नेताओं के बीच छिड़ी जंग इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा अपने ही पार्टी के दोनों नेताओं के बीच छिड़ी जंग को लेकर साधी गयी चुप्पी पर भी सवालिया निशान लगने लगे हैं। एक तरफ भाजपा आगामी 2024के होने वाले लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर संगठन को बलशाली बनाने हेतु जगह जगह बैठकों का दौर भी जारी है। कुछ लोगों का कहना है कि पार्टी में बनी गुटबाजी पार्टी के लिए शुभ संकेत नहीं है। इस मामले को लेकर जनपद स्तरीय नेताओं पर भी सवालिया निशान लगने लगा है।

*प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज |(AICTE, UPBTE & PCI Approved) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2023-24 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष |  #NayaSaberaNetwork*
Advt.


*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें