जौनपुर: ग्लोबल वार्मिंग वृक्षों की कटाई का दुष्परिणाम:डॉ.रणजीत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
इंटर कॉलेज समोधपुर में हुआ पौधरोपण
जौनपुर। श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में प्रादेशिक मुख्य आयुक्त के निर्देशानुसार एक जिला एक लक्ष्य के तहत स्काउट गाइड जिला संस्था ने वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके तहत जनपद की समस्त तहसीलों में स्काउट गाइड कव बुलबुल और रोवर्स रेंजर्स द्वारा पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण के इसी क्रम में श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज समोधपुर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड के जिला मुख्यायुक्त डॉ. रणजीत सिंह तथा कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अजेय प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय में कुल 200 पेड़ लगाए गए जबकि 300 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। जिला मुख्यायुक्त ने बढ़ते तापक्रम एवं घटते जलस्तर को देखते हुए पौधरोपण को जरूरी बताया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पौध लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी आवश्यक है। उन्होंने आम जनमानस से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। डॉ .सिंह ने वृक्षों के संरक्षण पर बल दिया। इस अवसर पर विनय त्रिपाठी, धर्मदेव शर्मा,डॉ.शोभनाथ यादव,राकेश सिंह,अजीत यादव, दिनेश कुमार सिंह,प्रेमचंद्र अग्रहरि,जितेंद्र बहादुर सिंह बबलू आदि लोगों ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |