जौनपुर: रोटरी क्लब ने गोकुल घाट पर मनाया सावन उत्सव | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: रोटरी क्लब ने गोकुल घाट पर मनाया सावन उत्सव  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। रोटरी क्लब द्वारा गोकुल घाट पर श्रावण मास पर सावनी फुहार 'आया सावन झूम के" एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों ने गोकुल घाट पर सावन उत्सव मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने अपने परिवार के साथ रोटरी फेलोशिप का जमकर आनंद उठाया। कार्यक्रम के संयोजक जगदीश मौर्य (गप्पू भैया), मनीष गुप्ता एवं डॉ. अच्युतानंद कौशिक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष सावन महीने में क्लब के सदस्यों के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें अपनों के बीच कई तरह के प्रतियोगिताओं के साथ-साथ गीत संगीत का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सीए सुजीत अग्रहरी ने बताया कि सावन में हरियाली के लिए पौधरोपण आगे भी किया जायेगा। सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम के बीच आपस में मित्रता और सहचर्य को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसके कारण संस्था नवीन ऊर्जा से भर उठती है, साथ ही उन्होंने बताया कि मौके पर हमलोगों ने नए प्रोजेक्ट का संकल्प भी लिया है जो की आगामी समय में पूर्ण किया जायेगा। सह सचिव संजय जायसवाल ने उपस्थित सदस्यों का अभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष अनिल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार मिश्रा, डॉ. एकता, पूर्व सचिव मनीष चंद्रा, प्रेसिडेंट इलेक्ट श्याम वर्मा, राजीव साहू, विशाल गुप्ता, डॉ.अच्युतानंद, पूर्व अध्यक्ष अमित पांडे, शिवांशु श्रीवास्तव इत्यादि रोटरी क्लब के सदस्यो ने सावनी उत्सव में सहभागिता किया।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt


*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन


*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें