जौनपुर: पुरुषोत्तम मास में मासिक मानस मास पारायण महायज्ञ प्रारंभ | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। शीतला धाम चौकिया धाम में होने वाले श्रीराम कथा मानस महायज्ञ का आयोजन किया गया है। यह आयोजन 30 दिनो तक चलेगा जिसके यज्ञचार्य आचार्य पंडित अखिलेश चंद्र पाठक जी सहयोगी वेदपाठी ब्राम्हण द्वारा किया जा रहा है। यज्ञाचार्य ने बताया की मानस के सभी चौपाई पर हवन यज्ञ हवन में आहुति यजमानों द्वारा दी गई वही श्रीरामकथा के विद्वान वक्ता डॉक्टर मदन मोहन मिश्रा के मुखारविंद से रामकथा का भक्ति में भक्त रसपान कर रहें है। कथा का आयोजन शीतला धाम मंदिर के निकट ही किया गया है। महीने भर राम कथा विश्व , जन, कल्याण के लिए यज्ञ, हवन पूजन किया जा रहा है। जिसके संरक्षक अंबिका प्रसाद तिवारी, मंगला प्रसाद श्रीमाली, गुड्डू पंडित, शिवासरे गिरी , सुरेंद्र गिरी, पूजा साहू,शिवानी साहू आयोजक शीतला माता रानी जी व हनुमान जी महाराज के तत्वाधान में आयोजित किया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |