जौनपुर: गोशाला की गायों के लिए एक ट्रक भूसा दान किया | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
अस्थायी गौशाला कृषि भवन में भूंसा पहुंचते ही गायों को खिलाया गया
जौनपुर। जिले में बारिश के चलते जानवरों के लिए चारे का संकट गहरा गया है। गोशालाओं में रहने वाली गायों को अधिक समस्या है। गायों के चारे की समस्या के बारे में जानकारी होने पर समाजसेवी व भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने मंगलवार को एक ट्रक भूसा गैर जनपद से मंगवाकर पालिटेक्निक चौराहा के निकट स्थित कृषि भवन परिसर में संचालित अस्थायी गोशाला को दान किया।
उनके प्रतिनिधि शिवा सिंह रघुवंशी ने खड़े होकर पूरा भूसा मजदूरों से अंदर सुरक्षित रखवा दिया। साथ ही संचालक से कहा कि गायों को भर पेट भूंसा खिलाए। खत्म होने से पहले ही जानकारी दे। गाय भूखी नहीं रहनी चाहिए। इस बारे में ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यह कोई बड़़ा काम उन्होंने नहीं किया है। गो-सेवा का मन में सदैव भाव रहता है। इसलिए जानकारी होने पर भूसा भिजवाया गया है।
![]() |
Advt |
![]() |
Advt. |