जौनपुर: जलाभिषेक के लिए कावरियों का जत्था रवाना | #NayaSaveraNetwork

जौनपुर: जलाभिषेक के लिए कावरियों का जत्था रवाना  | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों लोग रहे मौजूद

मछलीशहर जौनपुर। स्थानीय नगर के सादीगंज मोहल्ले से आदिदेव महादेव को जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। भोले बाबा के भक्त कावड़ियों का वस्त्र धारण कर चौरा माता मंदिर से नाचते गाते हुए बरईपार चौराहा से सुजानगंज चौराहा, बादशाहपुर तिराहा,शादीगंज,सराय, मंगलबाजार होते हुए चुंगी चौराहे पर पहुंचे। नगर भ्रमण के दौरान सैकड़ों हिंदू भाई बहन मौजूद रहे। जहां से बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए जहां से जल लेकर आदिदेव महादेव को जलाभिषेक करेंगे। ग्रामीण इलाकों में युवा दस- बीस, सौ-पचास का समूह बनाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते और हर हर महादेव का जयघोष करते हुए स्थानीय देवालय पर पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेकर जल भरने हेतु रवाना हुए। जंघई-मछलीशहर मार्ग से जंघई रेलवे स्टेशन की ओर छोटे- बड़े समूहों में कांवरियों के कई जत्थे गुरु वार को जाते हुए देखा गया। यह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के कांवरियों का जत्था है जहां जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों ने बताया कि वह जंघई स्टेशन से ट्रेन से गुरु वार की शाम प्रयागराज जायेंगे जहां से वे शुक्रवार को जल लेकर पैदल गौरी शंकर धाम सुजानगंज पर शनिवार की भोर में आयेंगे और जलाभिषेक करेंगे। बताते चलें कि कांवड़ यात्री सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अर्थात सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं माना जाता है कि इस विशेष तिथि को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से साधक की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। इस वर्ष सावन शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को पड़ रही है इस दिन कांवड़ यात्री जलाभिषेक करेंगे तथा इसी दिन श्रद्धालु सावन शिवरात्रि व्रत भी रखेंगे।

*Admission Open : Nehru Balodyan Sr. Secondary School | Kanhaipur, Jaunpur | Contact: 9415234111,  9415349820, 94500889210 | NayaSaveraNetwork*
Advt



*Admission Open : UMANATH SINGH HIGHER SECONDARY SCHOOL | SHANKARGANJ (MAHARUPUR), FARIDPUR, MAHARUPUR, JAUNPUR | MO. 9415234208, 9839155647, 9648531617 | NayaSaveraNetwork*
विज्ञापन



*T K COACHING CLASSES | An Institute of pure and applied knowledge | C.B.S.E & UP BOARD | Admission Open | Class 6th, 7th, 8th, 9th, 10th, 11th & 12th | Director - Tarkeshwar Sir | Subject - Math, Physics, Chemistry, Biology, English | Mo. 884060 6138, 8802 403517 | Geeta Gyan Mandir Near Suhag Palace, Teachers Colony, Naiganj, Jaunpur*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें