नया सवेरा नेटवर्क
सुजानगंज जौनपुर । क्षेत्र के सरायघाटम ग्राम सभा में ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प होने से उक्त ग्राम सभा निवासी राम प्रसाद उपाध्याय राजकुमार सिंह रामप्रवेश सिंह मोनू सिंह के साथ कई ग्रामीणों ने बताया कि आये दिन हमारे गांव का ट्रांसफार्मर जल जाता है जिससे हमारे गांव की आये दिन विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाती है। उपभोक्तओं ने बताया कि इस संदर्भ में कई बार उच्चाधिकारियों को सूचित करने के उपरांत टोल फ्री नंबर पर भी शिकायत किया गया है। शुक्रवार के दिन नया ट्रांसफार्मर चढ़ाया गया जैसे ही विद्युत कर्मचारियों द्वारा आपूर्ति चालू की गई तुरंत ट्रांसफार्मर जल गया। इस संदर्भ में पूछे जाने पर विद्युत उपखंड अधिकारी मुंगराबादशाहपुर आलोक उपाध्याय ने बताया बारिश का समय होने के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं। जिसके कारण ट्रांसफर अच्छा नहीं बना होगा जल्दबाजी में सही ढंग से बना नहीं पाए होंगे जिसके कारण ट्रांसफार्मर लगाते ही जल गया होगा। 1912 नं पर उपभोक्ता द्वारा शिकायत दर्ज करवा दें ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा।
,%20FARIDPUR,%20MAHARUPUR,%20JAUNPUR%20%20MO.%209415234208,%209839155647,%209648531617%20%20%23NayaSaveraNetwork.jpg) |
विज्ञापन |
 |
विज्ञापन
|
 |
विज्ञापन
|