जौनपुर: अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाना हुसैन ने सिखाया:सै.मुब्बशिर | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नौ मोहर्रम को शिया जामा मस्जिद में हुआ मजलिस व मातम
सीरिया के बम ब्लास्ट में शहीद नागरिकों के लिए पढ़ी गई फ़ातेहा
जौनपुर। शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ शहर में जामिया इमानिया नासिरया के अध्यापक मौलाना सैय्यद मुब्बशिर हुसैन रिज़वी ने नौ मोहर्रम को नमाज़े जुमा के ख़्ाुत्बे को अंजाम देते हुए कहा कि शहादते इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम इन्सानों को ये हौसला देती है कि वोह हर अत्याचार के खिलाफ आवाज़ बुलंद करें। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने ज़ुल्म के खिलाफ कर्बला के मैदान में शहादत देकर ज़ुल्म करने वालों के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने का हौसला दिया है इस मौके पर शिया जामा मस्जिद नवाब बाग़ के मुतवल्ली शेख़्ा अली मंज़र डेज़ी ने दुनिया के तमाम इन्साफ पसन्द इन्सानों का आवाहन किया कि वोह हज़रत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की तालिमात का अनुसरण करते हुए हक़ का रास्ता अख्तियार करें। इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शहादत का ग़म पूरी दुनिया मनाती है अल्लाह से हम सबको दुआ करनी चाहिए कि हम सबको हक़ की पहचान करने की सलाहियत हासिल हो सके। बाद नमाज़े जुमा मस्जिद में मौजूद नमाजि़यो ने नौहाख़्ाानी की और सीरिया में बम ब्लास्ट में शहीद हुए लोगों की मग़फेरत के लिए दुआ व फातेहा ख़्ाानी की गई।
![]() |
Advt |
![]() |
Ad |
![]() |
AD |