जौनपुर: भाजपा कर रही नफरत की राजनीति:संजय सिंह | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सांसद
जौनपुर। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित किया। इस बीच उन्होने विधानसभा, ब्लॉक तथा गांव तक संगठन बनाने पर जोर दिया तथा पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्यकर्ताओं से आवाह्न किया। सम्मेलन के बाद पत्रकारो से बातचीत में कहा कि बुलडोजर पर तालियां बजाने वाले संभल जायें क्यो कि बुलडोजर किसी का सगा नही है किसी को भी रौंद सकता है। कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति कर रही है। देश के मुसलमानों से उन्हे नफरत है विदेशी मुसलमानों को गले लगाते है। बीजेपी का यह दोहरा चरित्र है। मोदी के मित्र अडाणी झारखण्ड में बिजली पैदा करके बंगलादेश भेज रहे है इधर मोदी बंगलादेशियों को देश से भगा रहे है। एक सवाल के जवाब में संजय सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव पार्टी अकले लड़ेगी या गठबंधन से लड़ेगी यह पार्टी तय करेगी। लेकिन मौजूदा समय में यूपी में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है। बीते नगर निकाय चुनाव में आप के दस चेयर मैन चुने गये तथा डेढ़ सौ से अधिक सभासद और पार्षद बने है। श्री सिंह ने कहा कि बीजेपी अंग्रेजो की तर्ज पर कार्य कर रही है। वह हिन्दू मुस्लिम को लड़ा रही है जवान और किसान को लड़ा रही है उसका बस एक ही एजेंडा है फूट डालों और राज करो।

%20%20Affiliation%20No.%202132085%20%20You%20Give%20Us%20Raw%20We%20Will%20transform%20them%20as..!%20AN%20EXPERT%20%207380691111,%20945356711.jpg)
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)