जौनपुर: नहर पुलिया की टूटी दीवार दे रही दुर्घटना को दावत | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
सूचना के बाद भी विभागीय अधिकारी साधे हैं मौन
केराकत जौनपुर। शारदा सहायक पेसारा राजबाहा के बगथरी गांव में नहर पर बनी पुलिया की दोनों तरफ की दीवारें टूटकर गिर जाने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। देखा जाय तो आज़ाद नगर से भदेवरा भुइली मार्ग पर बगथरी गांव के पास स्थित नहर पुलिया की दोनों दीवारें 6 माह पूर्व टूट कर नहर में गिर गयी। आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इस मार्ग से पचासों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। यही नहीं यह मार्ग ज्यूली-देवगांव आजमगढ़ मार्ग को भी जोड़ता है। लोगों का कहना है कि कई बाइक सवार गिरकर चोटिहल हो चुके हैं। इस मार्ग पर दो पहिया व चार पहिया वाहनों का आवागमन भी दिन रात रहता है। टूटी दीवार को बनवाने की मांग ग्रामीणों द्वारा कई बार किये जाने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के कानों जूं नहीं रेंग रहा है। लगता है कि अधिकारियों को किसी बड़े दुर्घटना के घटने का इन्तजार है। यही नहीं इसी बगथरी गांव में बाबा प्रसिद्ध नारायणन महाविद्यालय को जाने वाले मार्ग पर भी नहर पुलिया की दीवार टूट कर गिर चुकी है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
![]() |
| Advt |

%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
