फांगनोन कोन्याक नागालैंड से राज्यसभा की कार्यवाही का संचालन करने वाली पहली महिला सदस्य बनीं | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नयी दिल्ली। देश के संसदीय इतिहास में राज्यसभा में नागालैंड से पहली महिला सदस्य एस. फांगनोन कोन्याक ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही का सफलता पूर्वक संचालन किया और छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जनजातियों की सूची में 12 और जातियों को शामिल करने से संबंधित संविधान (अनुसूचित जनजाति) आदेश (पांचवां संशोधन) विधेयक 2022 पारित कराया। कोन्याक ने 17 जुलाई को सदन के उप सभापति के पैनल में नियुक्त होने वाली नागालैंड से पहली महिला सदस्य बनकर इतिहास रचा था।
राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने पिछले सप्ताह पैनल में कुल आठ सदस्यों के 50 प्रतिशत यानि चार महिला सदस्यों को उप सभापति पैनल में नामित किया था। पैनल में नामांकित सभी महिला सदस्य पहली बार सांसद बनी हैं। कोन्याक भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हैं। वह अप्रैल, 2022 में नागालैंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और संसद या राज्य विधानसभा के किसी भी सदन के लिए चुनी जाने वाली राज्य की दूसरी महिला हैं।
वह संसद की परिवहन, पर्यटन और संस्कृति समिति, उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय की सलाहकार समिति, महिला सशक्तिकरण समिति, सदन समिति तथा उत्तर-पूर्वी इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य और चिकित्सा विज्ञान संस्थान, शिलांग की संचालन परिषद की सदस्य हैं। कोन्याक के अलावा पीटी उषा, डॉ. फौजिया खान और सुलता देव को भी उप सभापति पैनल में शामिल किया गया है।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |