टीवी पर बहस में ‘सांप्रदायिक’ टिप्पणी के आरोप में आप प्रवक्ता के खिलाफ नोएडा में प्राथमिकी दर्ज | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
नोएडा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की शिकायत पर आम आदमी पार्टी (आप) की प्रमुख प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ के खिलाफ यहां प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूनावाला ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान प्रियंका पर सांप्रदायिक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में पूनावाला ने आरोप लगाया कि 25 जुलाई को एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान कक्कड़ ने उन्हें ‘‘मुजाहिदीन’’ कहा, उनके धर्म का अपमान किया और ‘‘अत्यंत सांप्रदायिक टिप्पणी’’ की।
![]() |
AD |
![]() |
AD |
![]() |
AD |