जौनपुर: उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ की हुई बैठक | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) की बैठक शनिवार को जिला अध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राकेश सिंह की उपस्थिति में हुई। रमेश सिंह ने सदस्यता की समीक्षा करते हुए कार्यकारिणी को निर्देशित किया कि अतिशीघ्र शत-प्रतिशत सदस्यता करा ली जाय। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने जनपदीय समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट करते हुए उसके समुचित समाधान पर जोर दिया। मण्डलीय संयोजक सरोज कुमार सिंह ने मण्डल की समस्याओं, विनियमितीकरण, पेंशन की स्थिति पर अपना विचार व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष तेरस यादव ने सदस्यता पर संतोष जताते हुए संघर्षशील कार्यकारिणी के सदस्यों को प्रेरित किया कि जनपद का कोई विद्यालय सदस्यता से अछूता न रहे। प्रधानाचार्य परिषद के नव निर्वाचित जिला ध्यक्ष प्रधानाचार्य डॉ. जंग बहादुर सिंह के चयन होने पर प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह सहित जनपदीय पदाधिकारियों ने बधाई दिया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, दिलीप कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, राजेश सिंह, ओम प्रकाश सिंह, शशि प्रकाश मिश्रा, पारस नाथ सिंह, ह्मदय नारायण उपाध्याय, गुंजन श्रीवास्तव, राम प्रकाश यादव, गजाधर राय, इन्द्रपाल सिंह, दयाशंकर यादव, राहुल यादव सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहकर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। संचालन जिलामंत्री ठाकुर प्रसाद तिवारी ने किया।
![]() |
| Advt |
%20%20Katghara,%20Sadar,%20Jaunpur%20%20PRESIDENTFOUNDER%20DR.%20SURYA%20BHAN%20YADAV%20U.S.A.%20%20CBSE%20Affi.%20No.%202132420%20School%20Code%2070663%20%20The%20Academy%20Runby%20America.jpg)
%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)
