जौनपुर: कुसरना गांव में भव्य प्रवेश द्वार का डीएम ने किया लोकार्पण | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
महाराष्ट्र के उद्योग पतियों व अधिकारियों का लगा रहा जमावड़ा
केराकत जौनपुर। महाराष्ट्र के प्रख्यात उद्योग पति व कुसरना गांव निवासी प्रेमनाथ उपाध्याय व रवि प्रेमनाथ उपाध्याय द्वारा अपनी माता स्मृति शेष स्व.आशा प्रेमनाथ उपाध्याय के स्मृति में हनुमान नगर चौराहे से कुसरना गांव जाने वाले मार्ग पर नवनिर्मित भव्य मुख्य प्रवेश द्वार का जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने फीता काट कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा कि माता के ऋण से कोई भी इंसान उद्धार नहीं हो सकता। मरने के बाद भी माता अपने संतानों पर कृपा बनाए रखती है। वह संतान अपने माता पिता का लायक सपूत होता है जो मरने के बाद भी अपनी माता की याद में कुछ न कुछ समाज सेवा व नेक कार्य किया करता रहता है। ऐसे लोगों से ई·ार भी प्रसन्न होते हैं और उनपर अपनी कृपा दृष्टि बनाए रखता है। उन्होंने मनोज प्रेमनाथ उपाध्याय व रवि प्रेम नाथ उपाध्याय के गांव में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य लोगों को भी उस इनसे प्रेरणा लेकर गांव के चौमुखी विकास में संपन्न लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ सीलम सार्इं तीजा व उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा ने भी आए हुए उद्दोगपतियो का स्वागत करते हुए जनपद में भौगोलिक व ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उद्दोग लगाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद व तहसील स्तरीय कई वरिष्ठ अधिकारियों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम के संयोजक आशा एफको पैड इंडिया कोल्हापुर महाराष्ट्र के डायरेक्टर रवि प्रेम नाथ उपाध्याय ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया। इस अवसर प्रेमनाथ उपाध्याय,लालता प्रसाद उपाध्याय,कामता प्रसाद उपाध्याय एवं रामायण सत्संग मंडल इचलकरंजी कोल्हापुर महाराष्ट्र से संबंधित संचालक मंडल के सभी सदस्य उपस्थित रहे।