नया सवेरा नेटवर्क
वाराणसी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय के समिति कक्ष में गुरुवार को पूर्व डीन प्रो. सीबी झा, बीएचयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राजेश सिंह सहित सात लोगों को सम्मानित किया गया। विदित हो कि संकाय प्रमुख प्रो. सीबी झा सहित 18 विद्वानों को 29 जुलाई को चेन्नई की ख्याति प्राप्त संस्था इण्डिका द्वारा वहां सम्मानित किया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में संकाय ने सीबी झा सहित सात लोगों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का समन्वय आयुर्वेद संकाय के संज्ञाहरण विभाग के प्रो. केके पांडेय ने किया। संचालन भारतीय संज्ञाहारक एसोसिएशन के डॉ. आरके जायसवाल ने किया। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित एवं काशी प्रांत के अध्यक्ष डॉ. इन्द्रनील बसु ने विचार व्यक्त किया। इस दौरान आयुर्वेद संकाय के डीन प्रो. केएन द्विवेदी, प्रो. पीके गोस्वामी, प्रो. शिवजी गुप्ता सहित अन्य मौजूद थे।
 |
AD |
 |
AD |
 |
AD
|