अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है यमुना नदी | #NayaSaveraNetwork

नया सवेरा नेटवर्क

  • क्या फिर आएगी दिल्ली में बाढ़?

नई दिल्ली। यमुना के जलस्तर में कमी आई है, लेकिन अभी भी वह खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर बह रही है। बुधवार अपराह्न तीन बजे से यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शनिवार को दोपहर 12 से दो बजे तक यह 205.32 मीटर रहा, लेकिन तीन बजे फिर से खतरे के निशान से ऊपर पहुुंच गया।


हथिनीकुंड से छोड़ा गया पानी

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उत्तर भारत में हुई वर्षा के कारण यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे नहीं आ रहा है। हथिनीकुंड से अब प्रति घंटे लगभग 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। बावजूद इसके यमुना में पानी का स्तर बहुत ज्यादा कम नहीं हुआ है।


जलस्तर बढ़ने की जानिए वजह 

अधिकारियों का कहना है कि हथनी कुंड से आने वाले पानी के साथ ही शुक्रवार को दिल्ली में हुई वर्षा का पानी नालों से नदी में पहुंचा है। नदी के खतरे के निशान से ऊपर बहने के बावजूद अभी बाढ़ का खतरा नहीं है। इस समय 13 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं। खादर क्षेत्र में पानी भरने और बीच-बीच में नदी का जलस्तर ज्यादा बढ़ जाने के कारण लोगों को राहत शिविरों में ही रहने को कहा गया है।

*वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय कुमार सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को सातवीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत शुभकामनाएं | Naya Sabera Network*
AD

*जौनपुर की मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं| Naya Sabera Network*
AD


*Pragya Filling Station | जगदीशपुर, जौनपुर | शुद्ध तेल व सही मात्रा के लिये एक बार अवश्य पधारें.. | Pragya Associate शिवापार, जौनपुर | इन्टरलाकिंग ईटा लेने व घर या आफिस में लगवाने हेतु सम्पर्क करें। प्रो०- अजय कुमार सिंह | 7007257621 9473628123*
AD



नया सबेरा का चैनल JOIN करें