उल्हासनगर के युवा समाजसेवी संजय गुप्ता को दी गई डॉक्टरेट उपाधि | #NayaSaveraNetwork
नया सवेरा नेटवर्क
उल्हासनगर। उल्हासनगर के युवा समाजसेवी तथा ओएनबीवी फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता को अंधेरी पश्चिम स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में, इनोवेटिव आर्टिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया है। कार्यक्रम में पूरे भारत से सिर्फ 6 चयनित लोगों को डॉक्टरेट की उपाधि से नवाजा गया। ओएनबीवी फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि कोविड काल उन्होने करीब 2000 महिलाओं को काम दिया।
हर शनिवार को वे महरल, वरप, कांभा और उल्हासनगर शहर में सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन करवाते हैं। उल्हासनगर शहर में उन्होंने ब्लाइंड वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर हर रोज 150 अंधे लोगों को मुफ्त खाना देते है । उल्हासनगर शहर के बुड्ढा आश्रम के लोगों को भोजन और दवाई का खर्चा भी उठाते हैं। ओएनबीवी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉक्टर संजय गुप्ता उठाते हैं।
हर एकादशी को वे तुलसी के पौधे निशुल्क बांटते हैं। उल्हासनगर शहर में वे बाल कल्याण केंद्र में फ्री राशन और खाना देते हैं। गरीब परिवार के शादी में भी मदद करते हैं। उल्हासनगर शहर की विधवा महिलाओं को एक महीने का राशन देने के साथ साथ वे जरूरतमंदो की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं।
![]() |
| Advt |

%20Jaunpur%20%20%E0%A4%95%E0%A4%AE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%A8%E0%A5%87%E0%A4%B9%E0%A4%B0%E0%A5%82%20%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%9F%E0%A4%B0%20%E0%A4%95%E0%A5%89%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%9C%20%20%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%A5%E0%A4%AE%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%85%E0%A4%95%E0%A4%AC%E0%A4%B0%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%86%E0%A4%A6%E0%A4%AE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%B6%E0%A5%80%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%BE%20%E0%A4%9A%E0%A5%8C%E0%A4%95%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%82%20%E0%A4%A7%E0%A4%BE%E0%A4%AE)%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%A6%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%AF%20%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%96%E0%A4%BE%20%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A5%80%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0-%E0%A4%95%E0%A5%8B%E0%A4%B9%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE%20(%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A4%9F%20%E0%A4%9C%E0%A4%AE%E0%A5%80%E0%A4%A8%20%E0%A4%AA%E0%A4%95%E0%A4%A1.jpg)

